फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश का अंदेशा, पुलिस बल तैनात

Mon, 21 Jun 2021 12:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कन्नौज में ग्राम प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे की है। सनसनीखेज हत्याकांड से गांव में तनाव है।
विज्ञापन
कन्नौज: प्रधान की हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज सदर कोतवाली के जलालपुर अमरा ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे की है। सनसनीखेज हत्याकांड से गांव में तनाव है। फिलहाल घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस तफ्तीश में जुटी है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। एसपी का कहना कि हत्यारोपी जल्द गिरफ्त में होंगे। कन्नौज के जलालपुर अमरा गांव की प्रधान रामश्री हैं। प्रधान के पति रामसरन की रविवार हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद हत्यारोपियों की तलाश कई जगह दबिश दी। आसपास थाना क्षेत्रों में सूचना देने के साथ साक्ष जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई।
विज्ञापन


घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात गांव पहुंचे पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने घटनास्थल पर छानबीन के साथ ग्रामीणों से पूछताछ की। थाना पुलिस को छानबीन कर हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल गांव में तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें