पार्क में काम करते राजमिस्त्री।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। परफ्यूम पार्क के लिए जमीन चिह्नित होने के पांच साल बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ है। पार्क की चहारदीवारी बनाई जा रही है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास ठठिया थाना के अलीपुर आहाना, बलनापुर, पैथाना गांव की ग्राम समाज की भूमि पर परफ्यूम पार्क निर्माण के लिए सपा सरकार ने प्रस्ताव किया था। सरकार के आदेश पर तहसील प्रशासन ने 131 बीघा सरकारी भूमि को परफ्यूम पार्क के नाम सरकारी अभिलेखों में दर्ज कर दिया।
जिले के लोग पांच साल से परफ्यूम पार्क निर्माण का इंतजार कर रहे थे। सरकार ने पार्क के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। मंगलवार को पार्क की चिह्नित पड़ी भूमि में चहारदीवारी बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। ठेकेदार हनीफ खां ने बताया कि उन्हें चहारदीवारी बनाने का काम मिला है। वह कार्य करा रहे हैं।