फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख 81 हजार वोटरों ने चुनाव में नहीं डाली ‘आहुति’

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में 12 लाख 69 हजार 941 मतदाता है। रविवार को हुए मतदान में 7 लाख 88 हजार 562 लोगों ने मतदान किया। वहीं, चार लाख 81 हजार 379 लोगों ने मतदान नहीं किया। इनके वोट नहीं करने की वजह से जिले में मतदान का प्रतिशत गिरा है।
विज्ञापन

इस बार विधानसभा चुनाव में जिले में कुल 62.09 फीसदी मतदान हुआ। जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में 63.32 फीसदी मतदान हुआ था। पिछले बार की अपेक्षा इस बार 1.23 फीसदी मतदान कम हुआ है। महीनों से मतदाता जागरूकता अभियान की मेहनत के बाद भी जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ नहीं सका।
सबसे ज्यादा मतदान सदर विधानसभा सीट पर 63.22, तिर्वा विधानसभा सीट पर 62.53 और छिबरामऊ विधानसभा सीट पर 60.68 फीसदी वोट पड़े। पिछले 2017 के चुनाव की अपेक्षा इस बार सदर विधानसभा में एक फीसदी और छिबरामऊ विधानसभा में 3.1 फीसदी मतदान कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------
विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022,
सदर विधानसभा 57.26, 64.22, 63.22,
तिर्वा विधानसभा 57.25, 61.77, 62.53,
छिबरामऊ विधानसभा 57.67, 63.78, 60.68,
कुल मतदान 57.41, 63.32, 62.09,
--------------------------------------------------------------------------
सदर विधानसभा
कुल मतदाता- 428282
कुल मतदान- 270767
पुरुष- 145600
महिला- 125166
-------------
तिर्वा विधानसभा
कुल मतदाता- 379565
कुल मतदान 237375
पुरुष मतदान- 128360
महिला- 109013
------------
छिबरामऊ विधानसभा
कुल मतदाता- 462094
कुल मतदान- 280420
पुरुष मतदान- 151913
महिला मतदान- 128507
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें