फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने गोशाला का हाल देखा, मिलीं कमियां

विज्ञापन
kannauj news - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा। एसडीएम और पशु चिकित्सा अधिकारी ने शुक्रवार को दो गोशाला का निरीक्षण किया। कमियां पाए जाने पर केयरटेकर को फटकार लगाई।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में रखरखाव की जानकारी लेने शुक्रवार को एसडीएम राकेश कुमार त्यागी और जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शाल्या निकले थे। उन्होंने उमरन पंचायत के सुल्तनापुर गांव स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। एसडीएम ने गोशाला निरीक्षण कर केयरटेकर से पशुओं के खाने के लिए चारा, सर्दी से राहत दिलवाने की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर अधिकारियों ने पशुओं की देखभाल कर रहे कर्मियों की क्लास लगाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शाल्या ने बताया कि गोशाला में काफी जमीन खाली पड़ी है। मौजूदा समय करीब 201 गोवंश गोशाला में मौजूद हैं। गोशाला में टिन शेड बढ़ाने की राय दी गई है। जिससे और गोवंश गोशाला में रखे जा सके। हौद की संख्या बढ़ाने को भी कहा है। दाना और पानी की व्यवस्था का ध्यान रखने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें