फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब की तस्करी में बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। थाने के टॉपटेन बदमाश को पुलिस ने कच्ची शराब की तस्करी करते दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ लूट और अपहरण समेत पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

किशनपुर गांव निवासी राहुल पुत्र सरमन थाने के अपराधियों की सूची में शामिल है। गांव के एक युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने के बाद से वह चर्चा मे आया था। ट्रक चालक से थाना क्षेत्र में हुई लूट में भी वह शामिल था। उस पर कुल पांच मामले दर्ज है। शुक्रवार को वह कच्ची शराब की तस्करी करने के लिए चोरी छिपे जा रहा था। इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पांच लीटर कच्ची शराब भी बरामद हुई है। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। थाना निरीक्षक ने बताया कि राहुल के खिलाफ अपहरण फिरौती, लूट, गैंगस्टर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें