फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, गृहस्थी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा रामपुर में एक घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया और गृहस्थी के सामान जलकर बर्बाद हो गए।
विज्ञापन

मोहम्मद इश्तियाक खान पुत्र बेचे खान के घर देर शाम पूरा परिवार छत पर बैठा था। घर की महिलाएं खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं। तभी नीचे बने कमरे में शार्ट सर्किट के कारण निकली चिगारी से बिस्तरों में आग लग गई और कमरे में आग फ़ैल गई।जब इसका धुआं ऊपर पहुंचा और तार जलने की महक घर वालोँ को लगी तो आनन फानन में परिजन नीचे पहुंच कर आग बुझाने लगे। घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने पहुंचकर मिट्टी व पानी डालकर आग बुझाई लेकिन तब तक कमरे का सारा सामान पंखा, घरेलू बर्तन 2 कुंतल गेहूं, रजाई गद्दे , बेड , चारपाई , कपड़े इत्यादि हजारों का समान जल चुका था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें