आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। कन्नौज जिले में थाना तालग्राम के बेहटा के पास एक बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में छपरा बिहार निवासी बंसत पुत्र अखिलेश गिरी की मौत हुई है। उसका साथी सोनू निवासी छपरा व गोंडा निवासी साथी मोहित घायल हुए हैं। घायलों को कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर किया गया है।