फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष सचिव गृह राजेंद्र कुमार बने जिले के प्रेक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शासन ने जिले में द्वितीय चरण में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को कराने के लिए विशेष सचिव गृह राजेंद्र कुमार पांडेय को प्रेक्षक नियुक्त किया है। वे 16 अप्रैल को जिले में आ जाएंगे। उन्हें शांतिपूर्ण, निष्पक्ष चुनाव व मतगणना कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिले में द्वितीय चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होगा। सात अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। शासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए प्रेक्षक के रूप में विशेष सचिव गृह राजेंद्र कुमार पांडेय को नियुक्त किया है। यह जानकारी डीएम राकेश कुमार मिश्र ने दी। बताया कि प्रेक्षक 16 अप्रैल को जिले में आएंगे। यहां 17, 18 को संवेदनशील, अतिसंवेदनशील, अतिसंवेदेनशील प्लस समेत अन्य बूथों का निरीक्षण कर चुनाव संबंधी हर छोटी-बड़ी गतिविधि की जानकारी लेंगे। 19 अप्रैल को चुनाव कराने के बाद वे लौट जाएंगे। इसके बाद दो मई को होने वाली मतगणना के लिए वे 30 अप्रैल को जिले में आ जाएंगे। प्रशासन ने उनके रुकने के लिए पीडब्लयूडी गेस्ट हाउस में व्यवस्था की है। साथ ही प्रेक्षक के साथ दो जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें