फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलवा होने पर ड्रोन कैमरे से होगी उपद्रवियों की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पंचायत चुनाव के दौरान अगर हिंसा या बलवा होता है तो उपद्रवियों की खैर नहीं होगी। पुलिस उपद्रवियों की पहचान और गतिविधियों की जानकारी के लिए ड्रोन कैमरों की मदद लेगी।
विज्ञापन

अक्सर पंचायत चुनाव में पथराव, मारपीट से लेकर मतदान प्रक्रिया प्रभावित करने के लिए हिंसा और दंगे हो जाते हैं। ऐसे माहौल से निपटने के लिए रविवार को एसपी प्रशांत वर्मा के निर्देश पर कलां चौकी प्रभारी राजीव पांडेय ने पुलिस जवानों के साथ ड्रोन कैमरा लेकर शहर के कई मोहल्लों का चप्पा-चप्पा छाना। एसपी ने बताया कि इस बार पुलिस ड्रोन कैमरों की मदद से चुनावी गतिविधियों की निगरानी करेगी। अराजकता फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें