फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आहत लड़की ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म से आहत नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर में ही एक कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किसान की 17 वर्षीय बेटी के साथ गांव के ही एक युवक ने करीब एक माह पहले दुष्कर्म किया था। तब पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। अभी आरोपी जेल में ही बंद हैं। पिता ने बताया कि घटना से आहत बेटी घर में गुमसुम रहती थी। कई बार उसे समझाया गया, ताकि वह सदमे से उबर सके, लेकिन परिजनों को प्रयास विफल रहे। शुक्रवार को परिवार के लोग एक रिश्तेदार के घर दावत में शामिल होने के ि
लए गए थे। जबकि उसकी मां घर में अपना कामकाज निपटा रही थी। उसी दौरान देर शाम बेटी ने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर वह कमरे से बाहर नहीं आई, तो मां कमरे में गई। वहां बेटी को फंदे पर लटकता देखा। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें