फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पुत्र पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
घायल विजय पाल। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
इंदरगढ़। हसेरन विकास खंड की ग्राम पंचायत लाख में चकरोड बनवाए जाने से नाराज एक व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर प्रधान के पुत्र पर हमला कर दिया। घटना में प्रधान का पुत्र घायल हो गया। उसे कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लाख की प्रधान राममूर्ति हैं। उनका पुत्र विजय पाल राजपूत (45) पंचायत संबंधी कार्य देखता है। विजय के पुत्र अमन के मुताबिक कीरतपुर से मक्कापुरवा तक चकरोड खाली कराई गई थी। इस रोड पर मनरेगा से मिट्टी डलवाई गई थी। चकरोड बनवाए जाने के दौरान मक्कापुरवा निवासी एक व्यक्ति लगातार अड़चन डाल रहा था। सोमवार को भी काम बंद कराने की कोशिश हुई तो विजय मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान अड़चन लगा रहे व्यक्ति ने साथियों के साथ विजय पाल पर हमला कर दिया। घटना में विजय घायल हो गए। उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर बताकर कानपुर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें