फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल तो टार्च की रोशनी में हुआ मरीजों का इलाज

विज्ञापन
रविवार रात जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में मोबाइल की टार्च जलाकर मरीज का इलाज करता स्वास्? - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिला चिकित्सालय में रविवार देर रात करीब आधा घंटे के लिए बिजली गुल हो गई। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मियों को भर्ती मरीजों का इलाज मोबाइल टार्च की रोशनी में करना पड़ा। जिला चिकित्सालय में वैकल्पिक व्यवस्था के लिए चार जनरेटर हैं, लेकिन ऑपरेटर न होने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार देर रात जिला चिकित्सालय की बिजली गुल हो गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों की ओर से जनरेटर शुरू कराने के लिए ऑपरेटर को सूचना भेजी गई। ऑपरेटर के न होने से करीब आधे घंटे तक जनरेटर चलाया नहीं जा सका।
बिजली गुल होने से इमरजेंसी वार्ड में आए मरीजों का इलाज स्वास्थ्य कर्मियों ने मोबाइल की टार्च जलाकर किया। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि रविवार रात को कुछ देर के लिए बिजली कटौती हुई थी। ऑपरेटर के न होने से दूसरे कर्मचारी से जनरेटर शुरू करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें