फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादे कागज पर लगवाया अंगूठा, आरोपियों को क्लीनचिट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। जिले के दौरे पर आए पशु धन एवं दुग्ध विकास मंत्री के निरीक्षण में हुई फजीहत के बाद भी अफसर मनमानी पर उतारू हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थी से हुई वसूली की जांच में लीपापोती हुई है। शिकायत करने वाले से जांच के नाम पर सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया गया और पांच हजार रुपये देकर मामले को रफा-दफा करने की पेशकश की गई। आरोप तो यहां तक है कि वसूली करने वाले सभासद और बिचौलिये ने शिकायत करने पर पीटने की धमकी दी है।
विज्ञापन

बीती 10 जून को पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने मलिन बस्ती का निरीक्षण किया था। इस दौरान सुभाष नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी किशन कुमारी के पति गंगा राम ने एक बिचौलिये और सभासद पर लाभ देने के बदले 38 हजार रुपये वसूलने की शिकायत की थी। मंत्री ने सीडीओ आरएन सिंह को मामले की जांच कर आख्या भेजने के लिए कहा था।
मामले में अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह ने गंगाराम को पत्र भेजकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए लिखा था। गंगाराम का कहना है कि रुपये लेने वाले बिचौलिये और सभासद ने पत्नी को नगर पालिका ले जाकर सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया। पांच हजार रुपये देने का भरोसा दिलाते हुए मामले को यहीं खत्म करने की नसीहत दी गई। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जांच कर रिपोर्ट सीडीओ को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें