फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी में रुपये न देने पर भाइयों ने पीटा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। बहन की शादी में खर्च के लिए रुपये न देने पर भाइयों ने छोेटे भाई को लाठी-डंडों से पीट दिया। सीएचसी से गंभीर हालत में घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना के बाद आरोपी भाई फरार हो गए।
विज्ञापन

तालग्राम के जेरकिला निवासी सिराजुद्दीन के तीन बेटे हैं। जुलाई में बेटी की शादी है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे दो बड़े बेटों ने छोटे बेटे नसीर से शादी में होने वाले खर्च के लिए रुपयों की मांग की। इस पर उसने कम रुपये देने की बात कही। इससे बड़े भाइयों ने उसे लाठी-डंडों से पीट दिया। पिटाई से उसका पैर टूट गया और सिर पर भी चोर्टें आइं। पड़ोसियों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, यहां गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना प्रभारी हरिश्याम सिंह ने का कहना है कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से आरोपी घर से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें