फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। सिपाही के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और जेवर समेत करीब चार लाख का सामान पार कर दिया। सिपाही ने छिबरामऊ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

धमे का ताल मोहल्ला निवासी मोहर पाल कासगंज के ढोलना थाने में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात हैं। छिबरामऊ के घर पर उनकी पत्नी व बच्चे रहते हैं। दो दिन पहले सभी घर में ताला लगाकर सिपाही के पास ढोलना चले गए। रात को चोरों ने यहां से सोने की चेन, मंगलसूत्र, तोड़ियां, एलसीडी, इनर्वटर, 22 हजार रुपये चोरी कर लिए। पड़ोसियों की सूचना पर सिपाही को चोरी की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें