फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल न दिलाने से नाराज छात्र ने लगाई फांसी

विज्ञापन
अंशू की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
हसेरन। सौरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत हसेरन कस्बे के गढ़ी मोहल्ले में मोबाइल की जिद पूरी न होने पर हाईस्कूल के छात्र ने मां की साड़ी से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

कस्बा निवासी चंद्रपाल खेती करते हैं। उनके छह बच्चों में चौथे नंबर का अंशु शाक्य (17) रविवार शाम मोबाइल न दिलाने से नाराज होकर घर के कमरे में चला गया था। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने उसे आवाज दी। जवाब न मिलने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो अंशु मां की साड़ी से बनाए गए फंदे से लटक रहा था।
अंशु ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। परिजनों के मुताबिक वह मोबाइल दिलाने की जिद कर रहा था। परिजनों ने परीक्षा परिणाम आने और उत्तीर्ण होने पर मोबाइल दिलाने के लिए कहा था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें