फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में पर्चा बनवाने को लेकर मरीजों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को पर्चा बनवाने के लिए मरीजों ने हंगामा कर दिया। पर्चा बना रहे कर्मचारियों पर लापरवाही करने का आरोप लगाया। ओपीडी में मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

सोमवार को तिर्वा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। लाइन में लगे मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। इसी दौरान लाइन में लगे कुछ लोग देर होने की बात कहकर हंगामा करने लगे। पर्चा बना रहे कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कुछ मरीजों के तीमारदार हंगामा करने लगे। इन लोगों का आरोप था कि पर्चा बनाने वाले कर्मचारी अपने परिचितों के पर्चे पहले बना देते हैं, जबकि लाइन में लगे लोगों के पर्चे देर से बनते हैं। हंगामा होते देख ओपीडी में तैनात डॉक्टरों ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि पर्चा बनवाने को लेकर मरीज आपस में भिड़ गए थे। मरीज एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे, जिन्हें शांत करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें