फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी जीप, एक ही परिवार के छह घायल

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो कार में फंसा घायल। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार को चालक को झपकी आने से जीप आगे जा रही ट्रक में घुस गई। जीप में सवार सभी छह लोग घायल हो गए। ये सभी एक परिवार के हैं और बिहार से पानीपत जा रहे थे। सभी घायलों को आयुर्विज्ञान विवि, सैफई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज निवासी जय यादव रविवार को बिहार से पानीपत जा रहे थे। जीप में उनके साथ पत्नी रिंकी यादव, बेटी रोशनी, प्रेमकुमारी, खुशी और साला मुकेश था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 147 पर जीप चला रहे मुकेश को झपकी लग गई। इससे जीप अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे की जानकारी मिलते ही यूपीडा टीम पहुंच गई और जीप में फंसे घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद सभी को आयुर्विज्ञान विवि, सैफई में भर्ती कराया। सभी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

क्षतिग्रस्त कार को हटाती यूपीडा की हाइड्रा। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें