फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये लौटने के आश्वासन पर ठगी के आरोपी को पुलिस ने छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर बेरोजगार से छह लाख रुपये लेकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमाने के मामले में समझौता हो गया है। पुलिस हिरासत में आए युवक ने छह दिन में रुपये लौटाने का आश्वासन दिया है। पीड़ित की सहमति मिलने पर पुलिस ने युवक को छोड़ दिया है।
विज्ञापन

आगरा के एत्मादपुर, घड़ी रामी निवासी सूरज प्रताप सिंह सिकरवार ने शनिवार को सदर कोतवाली पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार दुबे को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया था कि उसके गांव में रहने वाले दोस्त कन्हैया परमार के बहनोई रवि भदौरिया और सुनील कुमार ने फरवरी 2021 में कन्नौज रेलवे स्टेशन पर टिकट क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये ले लिए थे। शुक्रवार को रवि और सुनील कार से उसे ज्वानिंग कराने कन्नौज ले लाए थे। यहां शनिवार को रवि, सुनील और उनके साथ दीपक प्रताप ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दे दिया।
स्टेशन मास्टर से जानकारी करने पर पता हुआ कि कोई पद खाली नहीं है। शिकायत पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर दबिश देकर दीपक प्रताप को हिरासत में ले लिया था। शाम को सूरज और दीपक व रवि के रेलवे में तैनात करीबी का कोतवाली में समझौता हुआ। दीपक ने छह दिन के अंदर रुपये लौटाने का लिखित आश्वासन दिया। इस पर सूरज ने सहमति जताई। इसके बाद पुलिस ने दीपक को छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि सभी लोग आगरा के रहने वाले हैं। वहीं पीड़ित से ठगी हुई थी। यहां समझौता होने के बाद सभी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें