मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाता युवक। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
कन्नौज/ छिबरामऊ। ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए जिले में मंदिर-मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर उतारने का अभियान चलाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में 85 मंदिर-मस्जिदों से 170 लाउडस्पीकर उतरवाए गए।
शासन के निर्देश पर मंदिर-मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर उतरवाने के लिए बुधवार को तहसील परिसर में डीएम राकेश मिश्र, एसपी प्रशांत वर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने धर्म गुरुओं के साथ बैठक की। अधिकारियों ने लाउडस्पीकर उतारने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इसके बाद थानास्तर पर जिले भर में अभियान शुरू किया गया। जिला मुख्यालय पर मां फूलमती देेवी मंदिर, सिद्घपीठ गौरी शंकर मंदिर, जामा मस्जिद, बालापीर समेत अन्य मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए। इसी तरह छिबरामऊ, गुरसहायगंज, तिर्वा, तालग्राम, इंदरगढ़ समेत कई कस्बों से लेकर गांव तक अभियान चला। डीएम राकेश मिश्र ने कहा कि 30 अप्रैल तक मंदिरों के पुजारी और मस्जिदों के काजी व संरक्षक स्वयं लाउडस्पीकर हटा लें।
सदर कोतवाल की मौजूद में मंदिर से लाउडस्पीकर हटवाते पुजारी शिखर मिश्रा। संवाद- फोटो : KANNAUJ