फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकायेदारों के मीटर उखाड़े, बिजली चोरी में दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बिजली के बड़े बकायेदारों पर विभाग की नजर टेड़ी हो गई है। मंगलवार को विजिलेंस टीम के साथ अधिकारियों ने नगर में अभियान चलाया। बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटकर उनके मीटर जब्त कर लिए। साथ दो उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

एसडीओ अनुज जायसवाल, जेई अजय अवस्थी ने विजिलेंस प्रभारी बृजभान सिंह, करतार सिंह व सुरेश राम के साथ नगर के मोहल्लों में 22 लाख रुपये के बकाये में 12 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर उनके मीटर उखड़वा लिए। साथ ही मोहल्ला बजरिया निवासी संतोष गुप्ता व मोहल्ला जेरकिला निवासी सुधीर कुमार के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीओ ने बताया कि बिजली चोरी व बकाया वसूली अभियान अनवरत रूप से चलता रहेगा। किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए उपभोक्ताओं अपने बकाया बिल का भुगतान जमा करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें