फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर डॉक्टर को प्राचार्य ने किया बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। राजकीय मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में तैनात जूनियर डॉक्टर को प्राचार्य ने कार्यों में लापरवाही बरतने पर बर्खास्त कर दिया। इसके साथ ही तीन स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

प्राचार्य डीएस मर्तोलिया ने बताया कि इमरजेंसी में तैनात जूनियर डॉक्टर सीनियर डॉक्टर से बिना सलाह लिए ही मरीजों को रेफर कर देता था। इसके साथ ही बर्खास्त डॉक्टर अपने चिह्नित अस्पतालों में मरीजों को भेजता था, लगातार इसकी शिकायतें मिल रहीं थीं। कई बार डॉक्टर को समझाया भी गया। इसके बाद भी वह नहीं माना। प्राचार्य ने इसके साथ ही डॉक्टर के संरक्षण में काम कर रहे तीन कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्राचार्य ने बताया कि संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर कर्मियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें