फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़ नकदी सहित हजारों का सामान किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। थाना क्षेत्र के पैथाना में दुुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व सामान पार कर दिया।
विज्ञापन

पैथाना गांव निवासी दिनेश सिंह जेपीएस इंटर कॉलेज के पास किराने और चाय, समोसा की दुकान है। शनिवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय चोर दुकान का ताला और फंटी तोड़ कर घुस गए। दुकान में रखे एक हजार रुपये और दस हजार का सामान चोरी कर ले गए। रविवार सुबह जब दिनेश दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा मिला, सामान बिखरा था यह देख कर होश उड़ गए। दुकान का सामान व दुकान में रखी नकदी गायब मिली। थाना प्रभारी पीएन बाजपेई ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें