फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़ कर किराना दुकान से चार लाख की चोरी

विज्ञापन
दुकान में बिखरा सामान। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
इंदरगढ़। किराना दुकान के छत के जीना गेट का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगदी समेत चार लाख का सामान पार कर दिया। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है। व्यापारियों ने पुलिस गश्त न करने पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

कस्बा इंदरगढ़ निवासी धर्मेंद्र गुप्ता का प्राथमिक विद्यालय के पास किराना स्टोर है। गुरुवार शाम को दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात के समय चोर छत पर पहुंचे। यहां से गेट का ताला तोड़कर दुकान में घुस आए और गुटका, मसाल, सिगरेट, समेत कई सामना और गुल्लक में रखे 50 हजार रुपये चोरी कर लिए।
शुक्रवार सुबह जब दुकान का शटर खोला तो जीने पर ताला टूटा पड़ा मिला। सामान भी इधर-उधर बिखरा पड़ा था। चोरी की घटना से लोगों की भीड़ लग गई। दुकानदार के अनुसार करीब चार लाख का सामान चोरी हुआ है। कार्यवाहक थाना प्रभारी राकेश कुमार पटेल का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें