छिबरामऊ। जीटी रोड पर स्थित घिलोई गांव के सामने छिबरामऊ आने के लिए खड़े भाजपा बूथ अध्यक्ष को टेंपो ने टक्कर मार दी। वे गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उनको सौ शय्या अस्पताल से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के ग्राम सैंसारपुर निवासी गुलाब सिंह (60) भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। शुक्रवार को वे छिबरामऊ किसी कार्य से आने के लिए घिलोई गांव के सामने खड़े थे। बेवर से छिबरामऊ की तरफ जा रहे टेंपो ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में गुलाब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने उनको सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनको प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।