इंदरगढ़। थाना क्षेत्र के सरदार पटेल इंटर कॉलेज कचाटीपुर के पास तेज रफ्तार कार बुधवार को अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 15 फीट गहरे खड्ड में जा गिरी। कार चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल भेजा।
सौरिख निवासी सुमित कार से तिर्वा जा रहे थे। कचाटीपुर इंटर कॉलेज के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। सुमित घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी कार से भेज दिया गया है। (संवाद)