तालग्राम। चाऊमीन में नशीला पदार्थ किशोरी को बेहोश करने का मामला सामने आया है। तलाश में जुटे परिजनों ने दूसरे दिन में खेत में किशोरी बेहोश मिली फिर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के परिजनों ने एक युवक पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने की आशंका जताई है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की है।
घटना तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने मंगलवार शाम करीब पांच बजे खेतों की ओर जा रही 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसला कर चाऊमीन में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इसके बाद खेत में लेकर चला गया। काफी समय बीतने के बाद जब पीड़िता को होश नहीं आया तो भाग निकला। इधर जब देर रात किशोरी घर नहीं पहुंची तो बड़ी और छोटी बहन ने तलाशना शुरू किया। बुधवार की सुबह गांव के बाहर एक खेत में किशोरी बेहोशी की हालत मिली। मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कमल भाटी पहुंच गए और पीड़िता को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया।
पीड़िता के परिजनों ने दुष्कर्म करने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट में पीड़िता के बयानों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
---