फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पंचायत सहायक लापता, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेराजाकेट। तालग्राम विकास खंड में पंचायत सहायक पद पर नियुक्ति के बाद छह पंचायत सहायकों के इस्तीफा देने से पद रिक्त हो गए हैं। दो पंचायत सहायक अनुबंध के बाद लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। ये पंचायत सहायक कहां हैं, कब से नहीं आ रहे किसी को पता नहीं है।
विज्ञापन

तालग्राम ब्लॉक के एडीओ पंचायत सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विकास खंड की ग्राम पंचायत महोना के पंचायत सहायक अंशुमन तिवारी, बरगवां की दिव्यांशी, तालग्राम देहात के अंकित राजपूत, मुंडाला के अभय सिंह, तेरारब्बू की रागिनी, अतरौली के सत्यदेव ने इस्तीफा दे दिया है। लालपुर के पंचायत सहायक सनी गौतम व मुसाफिरपुर के विवेक कुमार पंचायत सहायक के अनुबंध करने के बाद से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। लोगों का कहना है कि लालपुर के पंचायत सहायक सनी गौतम राजस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। दोनों को नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें