फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्डस्टोरेज में अमोनिया का रिसाव, तीन की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
सुधीर पांडेय। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौरिख रोड पर ग्राम बिराहिमपुर स्थित एक कोल्डस्टोरेज में अमोनिया गैस के पाइप लाइन में रिसाव शुरू हो गया। इसमें कोल्डस्टोरेज के तीन कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई। कोल्डस्टोरेज के आसपास भगदड़ मच गई। फायरब्रिगेड कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद हालात को काबू किया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम लगभग छह बजे सौरिख रोड पर ग्राम बिराहिमपुर के पास स्थित शिवा कोल्डस्टोरेज में अमोनिया गैस की पाइप लाइन में रिसाव शुरू हो गया। कोल्डस्टोरेज में कार्यरत सुधीर कुमार पांडेय (45), सराय भागमल निवासी विवेक अवस्थी (40), ग्राम कुंवरपुर बनवारी निवासी ओम कुमार की हालत गैस की चपेट में आने से बिगड़ गई। सांस लेने में दिक्कत व आंखों में जलन होने लगी। वहां मौजूद लोगों को भी इसी तरह की परेशानी हुई। इस पर उन लोगों ने भागकर जान बचाई।
सूचना पर एसआई जमाल खां व फायरब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंच गए। गैस रिसाव के चलते कोई भी कोल्डस्टोरेज के आसपास तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया जा सका। इससे पहले पुलिस कर्मियों ने कोल्डस्टोरेज से किसी तरह जान बचाकर निकले तीनों कर्मियों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सुधीर व विवेक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विवेक अवस्थी। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें