गुरसहायगंज। दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। इससे आहत होकर विवाहिता ने फांसी लगा ली। मृतका के भाई ने जीजा समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी सराय प्रयाग के गांव भूडा निवासी जसवंत सिंह ने बेटी अनसुईया की शादी करीब सात साल पहले थाना कायमगंज के गांव रुदौली निवासी शिवमंगल के साथ की थी। मंगलवार को मायके रह रही अनसुईया ने फांसी लगा ली। मृतका के भाई संजेश यादव ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद अनसूईया के पति शिवमंगल, सास कुसमा देवी, देवर हरिकेश, ससुर रघुनंदन यादव एक लाख की नकदी और बाइक की मांग को लेकर बहन का उत्पीड़न करने लगे। एक सप्ताह पूर्व बहन घर लौटी थी। मंगलवार को शिवमंगल ने फोन कर बहन को धमकाया इससे आहत होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।