फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई व लाइनमैन ने किया कनेक्शन, अवैध बताकर किया एसडीओ ने किया निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। जेई व लाइनमैन ने कस्बे में एक निर्माणाधीन अस्पताल में बिजली कनेक्शन करा दिया। जांच में इसी कनेक्शन को एसडीओ ने अवैध बताकर निरस्त कर दिया। साथ ही जेई व लाइनमैन से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं कनेक्शन कटने से नाराज उपभोक्ता ने बिजली घर पहुंचकर हंगामा किया। इस पर एसडीओ ने पुलिस को बुलवा लिया। पुलिस के सामने ही उपभोक्ताओं ने सुविधा शुल्क लेकर कनेक्शन किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कस्बे में हरिभानपुर रोड पर एक अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। 22 जनवरी को बिजली विभाग ने अस्पताल में दो किलोवॉट का कनेक्शन किया था। 16 फरवरी को जांच करने पहुंचे एसडीओ अरविंद कुमार ने कनेक्शन को अवैध बताते हुए निरस्त कर दिया। साथ ही जेई सुनील कुमार पर गलत तरीके से कनेक्शन करने का आरोप लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा। एसडीओ ने बताया कि कनेक्शन के लिए लाइनमैन गोपाल की सर्वे रिपोर्ट दर्शाई गई लेकिन जब उससे जानकारी की तो उसने इनकार कर दिया। जेई ने लाइनमैन के हस्ताक्षर प्रमाणित किए हैं। वहीं जेई का कहना है कि कनेक्शन एसडीओ की आईडी से हुआ है। कनेक्शन से उसका कोई संबंध नहीं है और न ही जानकारी है।
दूसरी तरफ कनेक्शन कटने से नाराज विद्युत उपभोक्ता ने गुरुवार को बिजली घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। विद्युत उपभोक्ता का कहना है कि उसने लगभग 18 हजार रुपये सुविधा शुल्क के अलावा सरकारी शुल्क भी विभाग को अदा किया है। एसडीओ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। बाद में कनेक्शन धारक ने मामले की शिकायत एक्सईएन रवींद्र कुमार से की है। एक्सईएन ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें