छिबरामऊ। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को है। इसके लिए बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान पर्ची बांटना शुरू कर दिया है।
बुधवार को तहसीलदार राजू कुमार ने कांशीराम कालोनी, देववरमपुर, खल्ला रूपमंगदपुर व नौगांई में बने बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाताओं से मतदाता पर्ची मिलने के बारे में भी पूछताछ की। बीएलओ का रजिस्टर भी चेक किया। छिबरामऊ क्षेत्र में 573 व तिर्वा में 165 बूथ हैं।
इन बूथों के बीएलओ घर-घर जाकर पर्ची बांट रहे हैं। साथ ही पर्ची लेने वालों के हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं। छिबरामऊ के 14 और तिर्वा के 11 दृष्टिहीन वोटर को ब्रेल लिपि की पर्ची दी जाएगी। तहसीलदार ने बताया कि बीएलओ को 24 घंटे में पर्ची बांटने के निर्देश दिए हैं।