तालग्राम। हल्की बारिश के बाद बुधवार की रात अमोलर उपकेंद्र के ताहपुर फीडर की लाइन में फाल्ट आनेे से 24 गांवों की बिजली 10 घंटे बिजली गुल रही। गुरुवार सुबह मरम्मत के बाद दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
ताहपुर फीडर लाइन में बिचपुर्वा गांव में पोल पर लगी डिस रात दो बजे के करीब फट गई। लाइनमैन शंकरलाल की टीम ने बुधवार को डिस बदली और आपूर्ति शुरू कराई, मगर कुछ समय में ही फिर फाल्ट आ गया और बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
इसके बाद बिजली कर्मियों की टीम ने गुरुवार सुबह फाल्ट की मरम्मत की। दोपहर बाद फीडर की सप्लाई दोबारा बहाल हो सकी। एसडीओ अनुभव श्रीवास्तव ने बताया कि फाल्ट मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल करा दी गई है।