फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर्यवेक्षक ने प्रेमपुर बार्डर पर कराई चेकिंग, कई वाहन किए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस पर्यवेक्षक ने जनपद बार्डर पर प्रेमपुर चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कराई। इसमें कई वाहन सीज किए गए। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को चुनाव के दौरान सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस पर्यवेक्षक सतीश कुमार स्टैटिक मजिस्ट्रेट की टीम के साथ जनपद बार्डर प्रेमपुर चौकी के पास पहुंच गए। पुलिस कर्मियों की ओर से की जा रही वाहनाें की सघन चेकिंग का निरीक्षण किया। नियमित चेकिंग के निर्देश दिए। इसके बाद प्रेमपुर चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने कोतवाल जयप्रकाश शर्मा से शांतिभंग में पाबंद, गुंडा एक्ट, मिनी गुंडा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी ली। इसके बाद वह बर्नेबल बूथ कुंअरपुर बनवारी पहुंचे। उन्होंने स्कूल में मौजूद शिक्षकों से बूथ के वल्नरेबल होने का कारण पता किया। उन्हाेंने ग्रामीणों से बेखौफ होकर किसी के प्रभाव में आए बिना निष्पक्ष रूप से मतदान करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें