फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम वापस कराएगा गीतापुरम की कॉलोनी के बाशिंदों से वसूले गए रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर की गीतापुरम कॉलोनी में लीकेज को सही कराने के नाम पर यहां के बाशिदों से वसूले गए रुपये जल निगम के अधिकारी ठेकेदार से वापस कराएंगे। इसके अलावा जल्द ही लीकेज को सही कराकर गड्ढा भी बंद कराएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर की गीतापुरम कॉलोनी निवासी सूरज सक्सेना, प्रांशु अग्निहोत्री, रूपेश दुबे, रामू ठाकुर, राहुल प्रताप सिंह, सर्वेेंद्र मिश्रा, सुधाकर तिवारी, रीना यादव पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय के पास पहुंचीं और कॉलोनी में जल निगम की लाइन के लीकेज की समस्या बताई। कहा कि जल निगम के ठेकेदार ने उन लोगों से लीकेज दुरुस्त कराने के नाम पर पांच हजार रुपये भी लिए हैं। ये रुपये चंदाकर दिए गए थे। इस पर पूर्व राज्यमंत्री व विधायक अर्चना पांडेय ने जल निगम के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार से वार्ता की और जल्द ही समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। जल निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिस ठेकेदार ने रुपये वसूले हैं उनसे वापस कराए जाएंगे। इसके अलावा जल्द ही गड्ढा भरवाकर लीकेज भी सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें