फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी का ट्रांसफार्मर फुंका, चार दिनों से आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। सीएचसी गेट पर रखा ट्रांसफार्मर फुंक जाने से अस्पताल में बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। दरअसल, यहां का जेनरेटर शोपीस बना हुआ है। कोल्ड चेन मेंटेन रखना मुश्किल हो रहा है, जिससे वैक्सीन खराब होने का संकट बना हुआ है। इससे जुड़े 250 घरों में भी आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

जिले के सभी अस्पतालों को बिजली कटौती से मुक्त रख गया है। इसके लिए तालग्राम उपकेंद्र से 11 केवी की अलग लाइन बनी है। मंगलवार की सुबह ट्रांसफार्मर फुंक जाने से अस्पताल की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हलांकि गुरुवार को बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर बदल दिया, लेकिन टेस्टिंग के दौरान यह भी दगा दे गया। सीएचसी में बिजली आपूर्ति ठप होने से डीप फ्रीजर में रखी कई वैक्सीन की कोल्ड चेन मेंटेन नहीं होने पर खराब होने की संभावना बनीं हुई है। वहीं कर्मचारी आवास से लेकर अस्पताल परिसर तक में अंधेरा छाया हुआ है। सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि बिजली विभाग को उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की गई है। एसडीओ अनुभव श्रीवास्तव का कहना है कि जल्द ही दूसरा ट्रांसफार्मर रखवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें