तिर्वा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात 149 स्टाफ नर्सों में 59 का गैर जनपदों में तबादला हो गया। वहीं 21 नई स्टाफ नर्स मेडिकल कॉलेज में भेजी गईं हैं, जिसमें से तीन ने ज्वाइन कर लिया है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से लेकर स्टाफ नर्सो की कमी पहले से ही चल रही थी। इसी बीच चिकित्सा एवं शिक्षा महानिदेशक कार्यालय से मेडिकल कॉलेज में तैनात 59 स्टाफ नर्सों का स्थानांतरण गैरजनपद हो गया। स्टाफ नर्सों का ट्रांसफर प्रदेश के अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में हुआ है। मेडिकल कॉलेज से एक साथ 59 स्टाफ नर्सों के ट्रांसफर से प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती बन गई है। मेडिकल कॉलेज में कुल 149 स्टाफ नर्सों की तैनाती थीं। इसमें से 59 का स्थानांतरण हो गया। हालांकि अभी तक किसी भी स्टाफ नर्स को रिलीव नहीं किया गया है। वहीं मेडिकल कॉलेज में 21 नई स्टाफ नर्सों को भेजा गया है। सीएमएस डॉ.दिलीप सिंह ने बताया कि कॉलेज से 59 स्टाफ नर्सों का तबादला हुआ है, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने अभी तक किसी को रिलीव नहीं किया है।