फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज में कार और पांच लाख रुपये न मिलने पर पति ने परिवार के लोगों के साथ पत्नी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। बेरहमी से पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर के मीराटोला में रहने वाले रामप्रकाश ने पांच जून 2021 को बेटी अर्चना की शादी शैलेश कुमार जयंत उर्फ विजय कुमार निवासी बलनपुर रोहली तालग्राम के साथ की थी। शुक्रवार को सदर कोतवाली में अर्चना ने पति शैलेश कुमार, ससुर रामपाल सिंह, जेठ सूर्य प्रताप सिंह उर्फ रिंकू, जेठानी आरती और ननद सुमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि शादी के बाद से पति और परिवार के लोग दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। 28 दिसंबर को पति और परिवार के लोगों ने पीट दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें