फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य में आधे से भी कम धान खरीद पर बिफरीं विशेष सचिव

विज्ञापन
जांच करतीं अधिकारी। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
खड़िनी। कस्बे में संचालित धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण करने शुक्रवार को विशेष सचिव एपीसी बी. चंद्रकला पहुंचीं। केंद्र पर लक्ष्य के सापेक्ष आधे से भी कम खरीद देख वे नाराज हो उठीं। हिदायत देते हुए खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विशेष सचिव एपीसी व अतिरिक्त रजिस्ट्रार बैंकिंग सहकारिता विभाग बी. चंद्रकला धान खरीद केंद्र का हाल देखने पहुंचीं। पीसीएफ की ओर से संचालित किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड पर धान को तौला जा रहा था। उन्होंने किसानों से खरीद के संबंध में जानकारी ली और कांटे का भी सत्यापन किया। इसके बाद ब्लॉक मुख्यालय के पास भारतीय खाद निगम के क्रय केंद्र पर पहुंचीं। मौजूद केंद्र प्रभारी अखिलेश कुमार शुक्ला के पास पत्रावलियां देखीं।
खरीद केंद्र पर एक हजार क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य है लेकिन अभी तक यहां पर सिर्फ 448 क्विंटल धान की खरीद मिली। उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी समरेंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार दीपक गौतम व किसान सेवा समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अन्ना मवेशी ज्यादा, मंडी समिति न होने से दिक्कत
अपने तेज तर्रार तेवरों के लिए जानी जाने वाली आईएएस बी. चंद्रकला जब धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचीं तो उन्हें देख किसानों को समस्या निस्तारित होने की उम्मीद जाग गई। क्षेत्र के ककरैया गांव निवासी किसान शिवहरि ने बताया कि अन्ना मवेशी उनकी फसलों को चौपट कर रहे हैं। ग्यासपुर गांव निवासी किसान अवधेश सिंह बैस ने बताया कि मंडी समिति के न होने से किसानों को कई समस्याएं हो रहीं हैं। इसके अलावा क्षेत्र के कई किसानों ने बताया कि सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता नहीं है। नहर पास होने के बाद भी खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। आईएएस ने किसानों की समस्याओं को सुनकर इसके निस्तारण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें