कन्नौज। शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में चल रहे सांसद खेल स्पर्धा के तहत बुधवार को दूसरे दिन दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें शहर के क्षेमकली मंदिर अखाड़ा पहलवान रामू ने रौनी के काशिब को चित किया। दंगल में गैर राज्यों से आए पहलवानों ने दांवपेच दिखाए।
शहर के बोर्डिंग मैदान में सांसद सुब्रत पाठक के पिता ओमप्रकाश पाठक की स्मृति में सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है। सांसद सुब्रत पाठक ने इसका शुभारंभ किया। दंगल में मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और ग्वालियर के पहलवानों ने भाग लिया। इसमें अयोध्या के रविशंकर दास ने ग्वालियर के रजत को पटकनी देकर चित कर दिया। दिल्ली के नामी पहलवान सौरभ ने गाजीपुर के मनोज को हराया। उत्तराखंड के राजा कुरैशी ने राजस्थान के संदीप को हराया। छोटू यादव ने इमरान को हराया, अयोध्या के बजरंगी ने राजस्थान के जालिम सिंह को चित कर दिया। जम्मू कश्मीर के अशोक ने दिल्ली के निकिल को पटकनी दी। दिल्ली के मंजीत और पंजाब के विशाल, जितेंद्र और चांद, उत्तराखंड के राजा कुरैशी और राजस्थान के शौतान के बीच का मुकाबला बराबरी का रहा।
शहर के क्षेमकली मंदिर अखाड़ा पहलवान रामू ने रौनी के काशिब को हराया। इस दौरान कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष छोटू यादव, ओलंपिक संघ के महासचिव आरएस कठेरिया, जिला केसरी जितेंद्र यादव पहलवान, अजय यादव, नितीश तिवारी, अमित तिवारी, श्याम राठौर, हैप्पी सिंह और हवलदार पहलवान मौजूद रहे।