फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौरिख-बिधूना मार्ग पर ललकापुर के पास अचानक सामने आए अन्ना पशु से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

पूर्वी बाईपास स्थित मोहल्ला इंद्रानगर निवासी अरविंद जाटव(26) मूलरूप से थाना सौरिख की ग्राम सभा किसई जगदीशपुर अंतर्गत ग्राम पिम्मी नगला के निवासी थे। गुरुवार की सुबह वह अपने खेतों में पानी लगाने गए थे। रात में बाइक से लौट रहा था। छिबरामऊ बिधूना मार्ग पर ग्राम ललकापुर में ज्ञान शीतालय के पास अचानक सामने आए अन्ना पशु से अरविंद की बाइक टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद चालक व बाइक काफी दूर तक घिसटी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे पुलिस व एंबुलेंस कर्मियों ने अरविंद को सौ शैया अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, दूसरी तरफ हादसे की सूचना पर मृतक अरविंद के पिता जगमोहन परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे। पिता ने बताया कि अरविंद आईटीआई कर नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें