फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे में लगी बस ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (कन्नौज)। जलालाबाद में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे की मजदूरों से भरी तेज रफ्तार बस ने सर्विस रोड पर बाइक में टक्कर मार दिया। इससे मामा, भांजी व एक अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से तिर्वा भेज दिया गया। गुस्साए परिजनों ने हाईवे में लगी बोलेरो को रोक लिया और चाबी छीन ली। बाद में पुलिस ने परिजनों को समझाकर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

घटना गुरुवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे की है। जसोदा चौकी क्षेत्र के गांव मायानगर निवासी छोटे व मन्नीलाल जलालाबाद में बहन ममता व भांजी जूली को लेने बाइक से आए थे। ममता को दूसरी बाइक से भेजा। इसके बाद छोटे व मन्नीलाल ने अपनी बाइक में भांजी को बैठाकर चल पड़े।
तीनों लोग जैसे ही हाईवे के ओवरब्रिज के नीचे से सर्विस रोड पर पहुंचे जसोदा की ओर से आ रही नेशनल हाईवे की मजदूर ढोने वाली बस ने बाइक में टक्कर मार दी। सभी दूर जा गिरे। टक्कर लगने से बाइक सवार छोटे(22), मन्नीलाल (20) व भांजी जूली(9)पुत्री जसवंत घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना गुरुसहायगंज कोतवाल को दी गई। कुछ ही देर में परिजन भी पहुंच गए। पुलिस के न आने पर परिजनों ने ठेकेदार की बोलेरो रोक कर उसकी चाबी छीन ली। कार्रवाई के लिए हंगामा करने लगे। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। करीब एक घंटे बाद पहुंचे जसोदा चौकी प्रभारी मुनेश बाबू ने परिजनों को समझाया। नेशनल हाईवे के ठेकेदार की रोकी गई बोलेरो की चाबी दिलवाई। रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया गया तब परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें