फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर की खांदी कटने से डूबी सैकड़ों बीघा फसल

विज्ञापन
माइनर के किनारे मिट्टी डालता ग्रामीण। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के खुबरियापुर गांव में गुरुवार सुबह माइनर की खांदी कटने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। इसके अलावा गांव में भी पानी घुस गया। फसलों में नुकसान से गुस्साए ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

क्षेत्र की खुबरियापुर गांव से निकले माइनर की खांदी कट गई। किसानों की सैकड़ों बीघा आलू, सरसों व गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने माइनर के किनारों पर मिट्टी डालकर कटाव को रोकने के प्रयास शुरू कर दिए। कुछ ही देर में माइनर का यह पानी गांव में भी घुस गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि माइनर की खांदी कट जाने से गांव के रामबख्श पाल, अशोक बाथम, गिरेंद्र पाल, सत्येंद्र सिंह, नेत्रपाल, दीवेश पाल, कौशल पाल, अवधेश सिंह, बृजमोहन सिंह व उमेश भदौरिया की फसलों को नुकसान हुआ है। बता दें कि इस माइनर में पांच दिन पहले पानी छोड़ा गया था। इस संबंध में सिंचाई विभाग के एक्सईएन पारसनाथ ने बताया कि हेड से पानी को बंद करा दिया गया है और खांदी को भी बंद कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें