फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवारा कुत्तों के हमले में 17 भेड़ों की मौत, 13 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नदसिया। आवारा कुत्तों ने बुधवार रात बाड़े में घुसकर भेड़ों को नोच डाला। मौके पर 17 भेड़ों की मौत हो गई। 13 भेड़ घायल हो गए। इनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मढ़िया गांव निवासी तिलक सिंह पाल भेड़ पालन करते हैं। बुधवार रात आवारा कुत्तों ने बाड़े में घुस कर भेड़ों पर हमला कर दिए। कुत्तों ने बाड़े में ही 17 भेड़ों को नोचकर मार डाला। 13 भेड़ बुरी तरह घायल हो गई। भेड़ पालक निजी चिकित्सक से घायल भेड़ों का इलाज करा रहा है।
विज्ञापन

भेड़ पालक तिलक सिंह ने बताया कि उनके पास लगभग 100 भेड़ हैं। बीती रात उन्होंने अपनी भेड़ों को बाड़े में बंद करके लकड़ी का गेट लगा दिया था। रात किसी समय आवारा कुत्ते बाड़े में घुस आए। उन्हें लगभग एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें