फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी बढ़ने पर सपा व्यापार सभा नाराज, दिया ज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञापन देते सपाई। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। कपड़े, फुटवियर और ईंट पर एक जनवरी से जीएसटी बढ़ाई जा रही है। जीएसटी बढ़ाने के विरोध में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के लोगों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा की अगुवाई में यह ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन वित्त मंत्री को संबोधित रहा। उन्होंने जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र से कहा कि भाजपा सरकार कपड़े, फुटवियर और ईंट पर जीएसटी की दर बढ़ा रही है। पहले व्यापारियों को कपड़ा, फुटवियर और ईंट के व्यापार पर पांच फीसदी टैक्स देना पड़ता था। अब सरकार ने जीएसटी की दर पांच फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया है। पहले से व्यापारी परेशान हैं। उसकेे बाद भी सरकार ने जीएसटी दर को बढ़ा दिया। बड़ी कंपनियां और विदेशी कंपनियों को इससे कोई दिक्कत नहीं होगी पर, हम छोटे व्यापारियों को जीएसटी की बढ़ी दर से काफी दिक्कत होगी। ईंट व्यापारियों के लिए पहले से बालू और मिट्टी की कमी है। उसके बाद अब ईंट व्यापारियों को जीएसटी भी बढ़ाकर देनी होगी।
इस मौके पर जिला महासचिव लालजी पांडेय, अरविंद गुप्ता, आलोक वर्मा, विराट वर्मा, आकाश कटियार, रानू सक्सेना, रंजीत दिवाकर, रामू यादव, शिवाजी राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें