फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ पर जाने के रास्ते में मिला दबंगों का कब्जा

विज्ञापन
निर्देश देते पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम। विधानसभा चुनाव सिर पर मंडरा रहे हैं। ऐसे में थाना प्रभारी ने अभी से बूथों का निरीक्षण कर अव्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश प्रधान और संबधित शिक्षकों को दिए। अदमापुर में स्कूल बूथ जाने के रास्ते में दबंगों का कब्जा मिला। इस पर उन्होंने एसडीएम को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना प्रभारी कमल भाटी ने इलाके के नैपालपुर, गोवा, सहियपुर, अमोलर, अतरौली, पलरी सहित कई मतदान बूथों का निरीक्षण किया। बूथ में उन्होंने शौचालय, रैंप, कमरों, फर्नीचर की व्यवस्थाएं देखीं। अदमापुर गांव के विद्यालय मेें मतदान बूथों तक जाने के रास्ते पर दबंगों ने कब्जा कर रास्ता बंद कर दिया था।
इसकी रिपोर्ट उन्होंने एसडीएम को भेजी है। थाना प्रभारी ने बताया कि राजस्व कर्मियों के आने के बाद जगह की पैमाइश करवाकर रास्ता खुलवाया जाएगा। वहीं पलरी गांव में स्कूल की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त मिली। सही कराने के लिए प्रधान को निर्देश दिए। इस मौके पर चौकी प्रभारी अमोलर धीरेंद्र सिंह, शिवम, दिलीप, अनूप, जयशंकर पटेल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें