फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की 38 खाद दुकानों पर शुरू हुई यूरिया बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के किसानों के लिए राहत की खबर। किल्लत के बीच 38 दुकानों पर यूरिया की बिक्री शुरू की गई है। इससे अब किसान आसानी से निर्धारित दामों पर खाद की खरीद कर सकेंगे।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से साधन सहकारी समिति और जिले की निजी दुकानों पर यूरिया की किल्लत थी। इससे कुछ दुकानदार ओवररेट में भी खाद की बिक्री कर रहे थे। मंगलवार सुबह निजी कंपनी की 600 मीट्रिक टन यूरिया खाद की खेप आई। इसकी बिक्री निजी दुकानों पर शुरू हो गई है। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि अगर किसी भी दुुकानदार ने ओवररेट या फिर मिलावट कर यूरिया बेची तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
यूरिया के साथ जिंक बेचने पर लाइसेंस निरस्त
गुरसहायगंज-तिर्वा रोड स्थित एग्रो जंक्शन वन स्टाप सेंटर पर किसानों को यूरिया के साथ जबरिया जिंक बेची जा रही थी। इसके अलावा किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये में यूरिया की बिक्री की जा रही थी। इसकी शिकायत मिलने पर जिला कृषि अधिकारी ने दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें