फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने नगर पालिका से पार्क बनवाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बनवारी नगर के बच्चों ने नगर पालिका छिबरामऊ से नगर में खेलने के लिए पार्क और झूलों की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी (एमसीएमआर) ग्रुप संचालक गौरव त्रिपाठी अमर ने कहा कि जब से नगर पालिका की स्थापना हुई है, किसी भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ने इस बारे में कोई प्रयास नहीं किया। आज छोटी-छोटी ग्राम सभाओं में भी बच्चों के खेलने के लिए पार्क व झूले हैं।
विज्ञापन

वर्तमान नगर पालिका बोर्ड के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन नए पार्क की पहल नहीं की। यहां तक आवास विकास कालोनी के पार्क तक साफ नहीं कराए गए हैं। मोहल्ले की कृति, आध्या, गुन्नू, गौरी, अंशिका, कनू, रितिका, हर्ष, आयुष, पीयूष, लवी, अर्पण, शिव और मयंक ने पार्क मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें