फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नर्सों की सेवा समाप्ति की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बिना किसी सूचना के नदारद रहने पर सौ शैया अस्पताल के सीएमएस ने दो स्टाफ नर्सों को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। इसके अलावा दो नर्सों की सेवा समाप्ति के लिए सेवा प्रदाता कंपनी को संस्तुति की है।
विज्ञापन

नगर के सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बिना सूचना के नदारद रहने पर स्टाफ नर्स पवन कुमार और सोनाली यादव को नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा नर्स गुड़िया व आरती सैनी की सेवा समाप्ति के लिए उनकी सेवा प्रदाता कंपनी अवनि परिधि एनर्जी एंड कम्यूनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड को संस्तुति की गई है।
सीएमएस ने बताया कि जिन स्टाफ नर्सों ने अभी तक जवाब नहीं दिए हैं, उनके जवाब का इंतजार बुधवार तक किया जाएगा। उसके बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
बिना पीपीई किट पहने जांच करने पर मांगा स्पष्टीकरण
सौ शैया अस्पताल में बिना पीपीई किट पहने कोरोना की जांच करने वाले स्वास्थ्य कर्मी जितेंद्र को सीएमएस ने नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें