फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से यात्रा कर लौटे 54 में से 14 नहीं मिल रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। विदेश और मुंबई से 54 लोग यात्रा कर लौटे हैं। इनमें से 14 लोग मिल नहीं पा रहे हैं। इनको स्वास्थ्य विभाग ट्रैक नहीं कर पाया है। इनको खोजने के लिए पुलिस का सहयोग मांगा गया है। वहीं 40 की कोविड के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जो निगेटिव हैं।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन को देखते हुए प्रदेश सरकार विदेश और मुंबई से यात्रा कर आने वाले पर विशेष तौर पर नजर रखे हुए है। प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में रखा है। जिले में विदेश और मुंबई से यात्रा कर लौटने वाले 54 लोगों को चिह्नित किया है। इसमें से 14 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ट्रैक नहीं का पा रहा है। 40 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने कोविड जांच कराई, जिसमें इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर 40 लोग होम आइसोलेशन में हैं। वे लगातार डॉक्टर के संपर्क में हैं। आठ दिन बाद इनकी दोबारा जांच कराई जाएगी। दोबारा रिपोर्ट निगेटिव आती है, तो इनको घर से निकलने की छूट दे दी जाएगी।
वहीं 14 लापता लोगों से संपर्क करने के लिए स्वास्थ्य विभाग एयरपोर्ट अथारिटी और विदेश मंत्रालय से संपर्क किया जा रहा है। उसके बावजूद वे लोग चिह्नित नहीं हो पा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को मिले पते पर नजर रखने के लिए निगरानी समिति को लगाया गया है। स्थानीय पुलिस से भी स्वास्थ्य विभाग ने सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

जिला निगरानी अधिकारी डॉ.बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया ये 54 वे लोग हैं, जो ग्रीन जोन यानी जिन देशों में ओमिक्रॉन के केस अभी कम निकल रहे हैं, वहां से आए हैं। 14 लोगों को ट्रैक करने के लिए पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा गया है। एक से दो दिन में इन लोगों को भी ट्रैक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लाक कितने यात्रा कर लौटे
सदर 14
जलालाबाद 00
गुगरापुर 00
तालग्राम 02
हसेरन 02
छिबरामऊ 02
सौरिख 00
उमर्दा 05
अन्य जिला या राज्य से 29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें